ताजा खबर

11 मार्च का इतिहास (11 March Ka Itihas) – 1881 में आज ही के दिन कोलकाता के टाउन हॉल में स्थापित की गई थी रामनाथ टैगोर की प्रतिमा

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 11, 2025

देश और दुनिया में 11 मार्च का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं हैं। यूपीएससी मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और साक्षात्कारों में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए, इस ब्लॉग में हम 11 मार्च का इतिहास जानेंगे। 11 मार्च का दिन इतिहास में इसलिए महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसी दिन 1881 में कोलकाता के टाउन हॉल में रामनाथ टैगोर की प्रतिमा स्थापित की गई थी। 11 मार्च 1999 को इंफोसिस कंपनी को NASDAQ इंटरनेशनल स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किया गया।

11 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1996 - सैटेनिक वर्सेज के लेखक सलमान रुश्दी के ख़िलाफ़ फ़तवा को ईरान ने वापस लिया।
1999 - इंफोसिस कंपनी पहली भारतीय कंपनी है जो नशदाक (NASDAQ) अंतरराष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज की सूची में आई।
2001 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान का एशिया के चार देशों की यात्रा पाकिस्तान से प्रारम्भ, अन्नान कश्मीर पर भारत के रुख़ से सहमत, बौद्ध प्रतिमाओं के ध्वंस के संबंध में तालिबान ने अन्नान का अनुरोध ठुकराया।
2004 - स्पेन में तीन रेलवे स्टेशनों पर हुए बम विस्फोटों में 190 मरे, 1200 घायल।
2006 - यूनानी संसद ने दाह-संस्कार को अनुमति देने वाले क़ानून को बहुमत से पारित किया।
2008 - मेघालय में 8वीं विधान सभा के 57 सदस्यों ने शपथ ली। उत्तर प्रदेश के दोनों सदनों में विनियोग विधेयक ध्वनि मत से पारित हुआ।
2008 - पाकिस्तान के लाहौर में दो आत्मघाती विस्फोटों में 26 लोग मारे गये। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एंडेवर ने अंतरिक्ष स्टेशन की ओर उड़ान भरी।
2011- भारतीय रक्षा वैज्ञानिकों ने उड़ीसा के समुद्र तट पर 350 किलोमीटर दूर तक मार करने वाली धनुष और पृथ्वी मिसाइलों का सफल परीक्षण किया।

11 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1915 - विजय हज़ारे - भारत के जानेमाने क्रिकेट खिलाड़ी थे।
1925 - मदनसिंह मतवाले - हैदराबाद रियासत के साथ संघर्ष करने वाले प्रमुख व्यक्तियों में से एक।
1927 - वी. शांता - रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता भारतीय महिला चिकित्सक थीं।
1939 - सुदर्शन साहू - प्रसिद्ध भारतीय मूर्तिकार हैं।
1942 - अमरिंदर सिंह - पंजाब के मुख्यमंत्री
1951 - डॉ. अशोक बंसल - जानेमाने भारतीय पत्रकार और लेखक हैं।
1954 - विनोद दुआ - प्रसिद्ध भारतीय समाचार वक्ता, हिंदी टेलीविजन पत्रकार एवं कार्यक्रम निर्देशक थे।
1961 - मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान - अबु धाबी के राजकुमार।

11 मार्च को हुए निधन

  • 1699 - शम्भाजी - शिवाजी के ज्येष्ठ पुत्र और उत्तराधिकारी थे।
  • 1980 - चन्द्रभानु गुप्त - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।


उदयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Udaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.